रात के अँधेरे में चमकते चाँद - सितारे भला किसे अच्छे नहीं लगते । मन करता है बस उन्हें ही निहारते रहें । कभी - कभी मन में ख़याल आता है , काश उन्हें थोड़ा पास से देख पाते ।
अब तुम्हारी ये इच्छा पूरी हो सकती है ! तुम अपने मन - पसंद चाँद और तारों को अब घर बैठे देख सकते हो , बिल्कुल नज़दीक से । बस तुम्हें चाहिए एक कंप्यूटर और इंटरनेट ।
इंटरनेट पर हज़ारों - लाखों ऐसी वेबसाइट हैं जो तुम्हें अंतरिक्ष , सौरमंडल या तारों की सैर करवा सकती हैं । उन्हीं हज़ारों वेबसाइट में से कुछ के नाम हम तुम्हें बता देते हैं जिनमें तुम चाँद - तारों को और नज़दीक से जान सकोगे -
1. http://neave.com/planetarium
तारामंडल वह जगह है जहाँ जाकर यह अहसास किया जा सकता है कि तारों के बीच जाकर कैसा लगता होगा । पर तारामंडल हर शहर में तो होते नहीं हैं .. कितना अच्छा होता हम जब चाहे तारामंडल की सैर कर पाते ! यह वेबसाइट कंप्यूटर स्क्रीन पर बिल्कुल तारामंडल का अहसास करवाती है । मज़े की बात तो यह है कि तुम अपनी मर्ज़ी से इस तारामंडल को चाहे जैसे घुमा सकते हो ।
2. http://starryskies.com/The_sky/events/lunar-2003/multimedia.html
इस वेबसाइट पर तुम्हें चाँद और चंद्र - अभियानों के चित्र , जानकारी और दुर्लभ video देखने को मिलेंगे । तुम नील aarmstrong को चाँद पर उतारते हुए भी देख सकते हो . चाहो तो video अपने कंप्यूटर पर download भी कर सकते हो , ताकि जब चाहो , देख सको ।
३ http://google.com/moon
यह वेबसाइट तो तुम्हें चाँद के चप्पे - चप्पे की सैर करवा सकती है । चाँद पर जाना कहाँ है , इसका फैसला भी तुम्हारे ही हाथ में होगा ।
5. http://tycho.usno.navy.mil/vphase.html
तुम तो जानते ही हो कि चाँद कभी छोटा तो कभी बड़ा नज़र आता है । इस वेबसाइट पर तुम दुनिया की किसी भी जगह पर , किसी भी साल के किसी भी दिन के किसी भी समय के चाँद को देख सकते हो । चकरा गए न ? बस तारीख , समय और जगह सेट कर दो , और देख लो कि उस दिन चाँद कैसा दिखेगा !
6. http://inconstantmoon.com/inconstant.htm
7. http://nssdc.gsfc.nasa.gov/imgcat/thumbnail_pages/moon_thumbnails.html
8. http://nineplanets.org/pxmoon.html
ye तीनों वेबसाइट चाँद के मोहक चित्रों का खजाना हैं । तुम चित्रों का आकार बड़ा करके देख सकते हो , उन्हें अपने कंप्यूटर में सेव भी कर सकते हो और चाहो तो उनको कागज़ पर प्रिंट भी कर सकते हो ।
बस अब रुकने का मन नहीं है भाई ! मैं तो अभी जा रहा हूँ कंप्यूटर पर चाँद को पास से देखने । तुम भी ज़रूर देखना , और हमें बताना कि कौन सी वेबसाइट सबसे अच्छी लगी । चाहो तो अपनी पसंद की किसी दूसरी वेबसाइट का नाम भी बता देना ।
akshay dixit

1 comments:
अच्छी शुरुआत है। इसे नियमित रखे। हम आते रहेंगे। स्वागतम्
एक टिप्पणी भेजें